हमें सदा अपने शिक्षकों का सम्मान करना
चाहिए और जीवन में सत्य व धर्म को अपनाकर झूठ और अधर्म का त्याग करना चाहिए- अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आज दिनांक 3/9/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने टीचर्स डे और जन्माष्टमी सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को do & learn technique से पर्व के बारे में दिखाया, बताया और समझाया गया। बच्चों ने चीजों को देखा और महसूस किया। बच्चों ने पर्व का खूब आनंद लिया। बच्चों को सेलिब्रेशन के लिये टीचर,कृष्णा, राधा, नन्द बाबा,, यशोदा मईया आदि के गेट अप में आने के लिये कहा गया। बच्चे अलग अलग गेट अप में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।

बच्चों को कहानी द्वारा पर्व के बारे में सुनाया और समझाया गया। बच्चों ने कृष्ण आरती की, डांस किया और छोटी छोटी कहानी सुनी। बच्चों ने बहुत कुछ खेलते-खेलते सीखा।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि हम सब को अपने टीचर्स का आदर और सम्मान करना चाहिये। टीचर्स हमारे मार्गदर्शक हैं, उन्होंने हमें जीवन की हर परीक्षा के लिये तैयार किया है। हमें सदा उनका आदर और सम्मान करना चाहिये और उनकी दी गई सीख का अनुकरण करना चाहिये।
बच्चों का परिचय कृष्ण, कान्हा, माखन चोर, मुरलीधर,मोरपंख, बांसुरी आदि शब्दों से कराया गया। बच्चों को हमेशा सही राह पे चलने की सीख दी गई।
डायरेक्टर अंजली ने बच्चों से कहा कि हमें सदा धर्म की राह का अनुकरण करना चाहिए। जीवन में सत्य और धर्म को अपनाकर झूठ और अधर्म का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे सब कुछ बड़ी सरलता से सीख और समझ लेते हैं और अपनी संस्कृती और सभ्यता के महत्व को भी जान समझ पाते हैं।

बच्चों में समृद्धि, रियान, मृदुल, लक्ष्य, कृतिका, शानवी, अर्पितराज, सृष्टि, हमज़ा आयत, श्री, अभिलक्ष्य, आरम्भ, शिवित, रुद्रांशी, वेदांश, वेदांत, ॐ, रक्षा, काव्या, आन्या, प्रबल, योगिता आदि मौजूद थे।
टीचर्स में तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका,ईशा, प्रीती, अंजली, मनिता, इशिता, अंशिका, श्रद्धा और रिंकल मौजूद रहे।



