महराजगंज ब्रेकिंग : गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार की इनामी महिला अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दिलीप त्रिपाठी

महराजगंज। गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्ता को महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ भिटौली थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस विभाग की ओर से महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

 

 

इसी बीच मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को महिला अभियुक्ता के कलक्ट्रेट पुलिस चौकी क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए 15 हजार की इनामी महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह पूरा मामला महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *