कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री सुप्रिया श्रीनेत जी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यथोचित सम्मान देने के लिए महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली में मणिपुर के एक उभरते संगीतकार की नस्लभेद के चलते अपराधियों द्वारा पीट पीट कर हत्या किए जाने के विरोध में एक ऑडिटोरियम में उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में जननायक श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सर्वोच्च नेताओं के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव श्री के, सी,वेणु गोपाल जी के बगल की कुर्सी पर विराजमान महाराजगंज की बेटी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता/ केंद्रीय कार्य समिति की सदस्य/ सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की अखिल भारतीय चेयरमैन सुश्री सुप्रिया श्रीनेत जी का आसीन होना पूरे महाराजगंज कांग्रेस परिवार के लिए गौरव का क्षण है ।

 

 

इस संबंध में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि महाराजगंज जनपद का समूचा कांग्रेस परिवार सुश्री सुप्रिया श्रीनेत जी को इतना सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि भविष्य में भी सुप्रिया जी कांग्रेस की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *