नहर में कूदी महिला की बचाई जान, दो स्कूली बच्चों ने दिखाई अदम्य बहादुरी

जान की परवाह किए बिना नहर में उतरे छात्र, महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

दिलीप त्रिपाठी 

निचलौल। शनिवार सुबह करीब 8 बजे निचलौल के 7/5 पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 वर्षीय एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला खुद को जहदा गांव की रहने वाली बता रही थी।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने महिला को पानी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

छात्रों की सूझबूझ और बहादुरी से महिला की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों स्कूली छात्रों के साहस की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। घटना ने यह भी दिखाया कि समय पर दिखाई गई हिम्मत और सूझबूझ किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *