हमारे बड़े हमारी शक्ति और संरक्षण दोनों हैं हमें सदा उनका सम्मान करना चाहिए – अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल
ग्रैंड पैरेंट्स हमारे परिवार की नींव – अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आज दिनांक 14/9/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने ग्रैंड पेरेंट्स डे का पोस्ट सेलिब्रेशन और हिन्दी दिवस सेलिब्रेट किया।

इस अवसर पर बच्चों को ग्रैंड पेरेंट्स का आदर व सम्मान करने की सीख दी गई और बच्चों को बताया गया कि हमारे ग्रैंड पेरेंट्स हमारे परिवार की नींव हैं। हमें अपने नींव से सदा जुड़े रहना चाहिए और हमेशा अपने ग्रैंड पेरेंट्स की सीख को याद रखना चाहिए।
हिन्दी दिवस के अवसर पर बच्चों का परिचय स्वर, व्यंजन से कराया गया। बच्चों को हिन्दी भाषा का महत्त्व बताया गया। बच्चों ने हिन्दी भाषा को खेल- खेल में बड़े सरल तरीके से सीखा। बच्चों ने स्वर और व्यंजन की अंताक्षरी खेली। बच्चों ने मात्रा लगा कर शब्द बनाना सीखा।

डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को दोनों दिवसों के बारे में विस्तार से बताया, समझाया और सिखाया। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े हमारी शक्ति और संरक्षण दोनों हैं। हमें सदा उनका सम्मान करना चाहिये। हिन्दी भाषा के महत्त्व को बच्चों ने खेल खेल में सीख और समझा।

बच्चों में समृद्धि, क्षितीजा, स्वेतिका, अयांश, अनाया, रूद्र, दिवांश, दिव्यांशी, अथर्व, आशश्वी, रक्षा, महीरा, तारीख़, हुजाइफ, अनन्या, आरुहि, रयान आदि मौजूद थे।
टीचर्स में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, ईशा, प्रीती, अंजली, मनिता, श्रद्धा, अंशिका, इशिता और रिंकल उपस्थित थे।