नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! निचलौल क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन को सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सम्मानित किया।

डीएम ने दोनों छात्रों के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की जिंदगी बचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आगे भेजे जाएंगे।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि ऐसे साहसिक कार्य करने वाले बच्चों से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *