कांग्रेस नेत्री श्रीमती बीना खत्री के आकस्मिक निधन पर महराजगंज के चौपरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोक सभा,दी गई श्रद्धांजलि 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आज महाराजगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरदेंदु पांडे के आवास चौपरिया में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सांसद रहे डॉक्टर निर्मल खत्री की पत्नी श्रीमती बीना खत्री के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया। 

उल्लेखनीय है की डॉक्टर निर्मल खत्री भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी /समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव के पौत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नारायण खत्री के पुत्र हैं।

 

शोक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे ने कहा की श्रीमती बीना खत्री एक बहुत ही सामाजिक महिला और कांग्रेस नेत्री थी उनके व्यवहार से कार्यकर्ता हमेशा प्रसन्न रहता था और उनके जाने से अयोध्या के कांग्रेस जनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। जिला कांग्रेस महाराजगंज उनके दुख में अपने को भी सम्बद्ध करती है। 

शोक सभा का आयोजन जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने किया था तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह,जिला सचिव नरेंद्र सिंह अजय सिंह ,गुलाब गौड, ईश्वर द्विवेदी,संदीप तिवारी बबलू पांडे ,रविंद्र निषाद जमील अहमद महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *