मामूली विवाद में युवक की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

पुरंदरपुर के मधुकरपुर महादेव में सनसनीखेज वारदात, दो नामजद समेत तीन हिरासत में; तमंचा बरामद

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महादेव गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

 

 

वहीं, पुलिस की ओर से जारी बयान में बाद में पता चला कि 17 सितंबर 2026 को ग्राम समरधीरा चौराहे पर दोस्तों के बीच पिस्टल के साथ लापरवाहीपूर्वक किए जा रहे प्रयोग के दौरान आकस्मिक फायर हुआ था, जिससे जिसान हाशमी के सिर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। नामजद अभियुक्त पुलिस हिरासत में हैं। तहरीर प्राप्त कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *