512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद
मनोज कुमार त्रिपाठी
लखनऊ! पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए तस्कर के पास से 512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ के उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक शख्स है जो अपने पास मादक पदार्थों की गठरी लेकर थाना कोतवाली नगर होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल आदिल हाशमी, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश दुबे, कांस्टेबल अमरपाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल गौरव तिवारी, महिला कांस्टेबल स्वाति तिवारी व महिला कांस्टेबल अर्चना विश्वकर्मा के अलावा जैदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल अरूण कुमार व कांस्टेबल विवेक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से एक व्यक्ति को धरदबोचा।
एएनटीएफ के उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला चन्दना कटरा निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद नसीम बताया। एएनटीएफ टीम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में बताया कि वह और उसका सहयोगी मादक पदार्थों की सप्लाई काफी दिनों से करते हैं। दोनों मिलकर अवैध हेरोइन को सस्ते दामों में खरीद कर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास 512 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है और इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।
