सोहगीबरवा में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत, विधायक व डीएम-एसपी ने बांटी सामग्री

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! तहसील निचलौल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सोहगीबरवा गांव में जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की उपस्थिति में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। डीएम-एसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने के निर्देश दिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *