गांधी जयंती पर आज नौतनवां नगर के छपवा तिराहे पर स्थित शहीद चौक पर फहराया गया 105 फीट ऊंचा तिरंगा 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! 

नौतनवां नगर के छपवा स्थित शहीद स्थल के पास स्थापित किये गए सबसे ऊंचे 105 फीट तिरंगे झंडे को आज गांधी जयंती के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी फहराकर नगर का मान व सम्मान बढ़ाया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए शहीदो के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली शिक्षक, शिक्षिकाओं व बच्चों तथा एन0सी0सी0 कैडेटों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 20 फिट तथा चौड़ाई 30 फिट होने के नाते यह जिले के उन स्थानों की फेहरिस्त शामिल हो गया जो सबसे ऊंचे व बड़े झंडे लगाने का दावा करते थे।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने इस क्षण को ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि आज से जितने भी पर्यटक हमारे नगर में प्रवेश करेंगे उनका अभिवादन तिरंगे झंडे से होगा जिसकी उपस्थिति मात्र से ही पूरा नगर देशभक्ति भाव में भरा हुआ महसूस करेगा।

 

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल,अभय कुमार,राहुल दूबे,संजय पाठक,अजय दूबे,राशिद कुरैशी,अमित यादव,अशोक रौनियार के अलावा जनमेजय सिंह(प्रधानाचार्य शिशु मंदिर इ.का.नौतनवां),नर बहादुर राना, डी.बी.गुरुंग,मनोज कुमार थापा, रिखीराम थापा,श्याम किशोर,चंद्रमोहन जायसवाल, हेमबहादुर आले,विजय उपाध्याय,संतोष पाण्डेय,रवि तिवारी,प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *