आईजीआरएस निस्तारण में महराजगंज पुलिस प्रदेश में प्रथम, सभी थानों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज। जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के मामले में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सितंबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही जनपद पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में अपनी कार्यप्रणाली और जवाबदेही का प्रभावी प्रदर्शन किया है।

प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में महराजगंज पुलिस के प्रथम स्थान पर आने के साथ ही जनपद के सभी थानों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के साथ-साथ शिकायतों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। एसपी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

महराजगंज पुलिस की यह प्रदेश स्तरीय उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण मानक माना जाता है। प्रथम स्थान मिलने से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *