सोनौली बार्डर पर ढाई करोड़ के सोने के जेवरात की बरामदगी में चौंकाने वाला खुलासा

गिरफ्तार महिला का भारतीय सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कोई लोकेशन नहीं 

सोशल मीडिया पर गिरफ्तार महिला का सोनौली बार्डर से नेपाल जाने का दावा पूरी तरह झूठा निकला 

भारतीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! 

भैरहवा में 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 350 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सोने के जेवरात बरामदगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारतीय सीमा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गिरफ्तार महिला का सोनौली बार्डर से नेपाल जाने का कोई भी लोकेशन नहीं मिला। 

बताया जाता है कि महिला को भैरहवा भंसार कार्यालय के आसपास किसी ने सोने के जेवरात दिए थे। रूपंदेही जिले के भारतीय सीमा से सटे बेलहिया स्थित शांति द्वार चेकप्वाइंट पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल और इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान काठमांडू निवासी 46 वर्षीय ईला पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुल 2 किलो 605 ग्राम पीले धातु के आभूषण बरामद किए गए, जिनके परीक्षण में एक किलो शुद्ध सोना होने की पुष्टि हुई।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि जब महिला भारत आई ही नहीं तो उसके पास सोने के जेवरात कैसे पहुंचे। सोना कहां से सीमा पार कराया गया, किस रास्ते से नेपाल पहुंचा यह जांच का विषय है।

बरामद सोने और गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय, रुपंदेही को सौंप दिया गया। जहां उससे पूछताछ जारी है।

बता दें की भारत से नेपाल सोने की तस्करी का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया। सूत्रों की माने तो दुबई, आस्ट्रेलिया, बैंकाक, थाईलैंड,चाइना और कई अन्य देशों से नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोने बड़े पैमाने पर आवक होती है और यहीं से भारत के खुली सीमा का लाभ उठाते हुए तस्कर सोने को धड़ल्ले से भारत पहुंचा रहे हैं। अभी हाल ही में यूपी के कन्नौज में पुलिस ने एक कार से 16 किग्रा सोना बरामद किया था। उक्त कार यूपी के महराजगंज जनपद के ठूठीबारी बार्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर दिल्ली जा रहा था। उक्त प्रकरण में अभी भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *