उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नई दिल्ली! कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के समर्थन में, उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बोरीवली (ईस्ट) में विशाल विरोध प्रदर्शन का सफल आयोजन किया गया।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गायकवाड़ जी (सांसद) के कुशल निर्देशानुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. असलम शेख जी (विधायक) के मार्गदर्शन और उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजपति बी. यादव जी के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ संपन्न हुआ।
इस विरोध प्रदर्शन में मुंबई कांग्रेस और उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवक कांग्रेस, NSUI, SC/ST विभाग, OBC विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, सहकार सेल, स्लम सेल सहित सभी विभागों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
