RSP के डॉ. माधव थापा की हुंकार: “संस्कृति पर्यटन और विकासहोगा मेरी पहली प्राथमिकता”

शपथ के बाद मीडिया से संवाद का ऐलान, विकास को लेकर बड़ा प्लान तैयार

मनोज कुमार त्रिपाठी 

पाल्पा क्षेत्र नंबर 2 के प्रतिनिधि सभा सदस्य डॉ. माधव थापा ने टेलिफोनिक वार्ता में अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के बाद वे क्षेत्र में आकर सबसे पहले मीडिया से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि नेपाल में संस्कृति ,पर्यटन और विकास को वे अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाएंगे।

डॉ. थापा ने कहा कि वे केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सही दिशा में प्रयासों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *