मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज, 09 अक्टूबर 2026, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने स्टैम्प, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, वानिकी, मण्डी समिति सहित समस्त निकायों की वसूली की जानकारी ली। उन्होंने समस्त ईओ को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में 6 माह से अधिक का समय व्यतीत हो गया है इसलिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम वसूली पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेताया कि वसूली में वृद्धि करें।
अपर जिलाधिकारी ने वर्तमान में अनियमित तरीके से हो रहे बैनामे एवं उसके खारिज दाखिल पर सब रजिस्ट्रार एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिया कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद का रैंक खराब न हो इसके लिए सभी आधिकारी लक्ष्य को सामने रखकर कार्य करें। उन्होंने लम्बित मुकदमों की धारा 116, 34 एवं 24 पर विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध निस्तारित करने का निर्देश दिए। साथ ही अंश निर्धारण, ई परवाना, अंश संशोधन एवं एंटी भू माफिया से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपजिलाधिकारी व तहसीलदारगण, जिला आबकारी अधिकारी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
