नेपाल के पूर्व सांसद हरिचरण शाह, पूर्व सांसद रामपति त्रिपाठी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी समेत राजनीति, प्रशासन व सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां हुईं शामिल
गोरखपुर। जयकेश त्रिपाठी के त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही।


त्रयोदशी संस्कार में गोरखपुर के सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा नेता कृपा शंकर पांडेय, अयोध्या के एसडीएम आनंद तिवारी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता उत्पल राय, पूर्व कमिश्नर सुदेश ओझा और पूर्व सांसद रामपति त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल हुए। नेपाल के पूर्व सांसद हरिचरण शाह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय, व्यवसायी सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य मुख्यालय मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेश बोहरा, प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह और धर्मेंद्र यादव ने भी उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


पत्रकारिता जगत से वरिष्ठ पत्रकार अविनाश मिश्रा, राकेश यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी और राम सागर मिश्रा सहित नंदलाल एवं ओपी त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनेता, पत्रकार, बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
त्रयोदशी संस्कार में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की सहभागिता देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने जैकेश त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी ने इस अवसर को भावपूर्ण बना दिया।
