स्कूल में गरबा,आरती, प्रेरक कहानियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को मिली भारतीय संस्कृति व संस्कारों की सीख
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को चित्रों, वीडियो और कहानी के माध्यम से मां के शक्ति रूप के बारे में बताया गया।

बच्चों ने दशहरा के बारे में भी विस्तार से देखा और सीखा। रावण को बैलून का रूप देकर उसे बर्स्ट कर बच्चों को अपने अंदर की बुराई को खत्म करने के लिये प्रेरित किया गया। बच्चों ने राम की वीरता, सत्यता और तपस्या की कहानी को सुना और समझा। सबने राम से प्रेरित होकर राम के संस्कार और आचरण को व्यवहार में लेने की प्रेरणा ली।
बच्चे मां दुर्गा, राम, लक्ष्मण, माता सीता, सबरी, हनुमान आदि के रूप में बहुत आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे। बच्चों का परिचय राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, दशरथ आदि नाम से कराया गया।
डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा हर पर्व हमें एक सीख देता है जो हमें अच्छाई की तरफ ले जाता है। हम सबको अपने अंदर की बुराई को हमेशा हरा कर अच्छाई को विजयी करना है।
बच्चों में रूद्र, तृषा, अनाया,गार्गी, मिष्टी, सृष्टि, अद्विका, श्रीआशश्वी, तेजस, आरुही, वेदांश, मानवी, रिषिका, अवयान, आशुतोष, आयुष्मान आदि ने भाग लिया। बच्चों ने गरबा का भी आनंद लिया।
टीचर्स में तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, प्रीती, ईशा, अंजली, मनिता, रिंकल, श्रद्धा, अंशिका और इशिता थे।
डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से परिचित होते हैं। परफॉरमेंस से उनका कॉन्फिडेंस बिल्ड होता है। प्रैक्टिकल होने से और इन्वॉल्व होने से बच्चे दी गई सीख को लम्बे समय तक याद रखते है।

