एसएसबी ने नेपाल एपीएफ को 2-0 से हराया
दोनों के बीच संबंध हुए मजबूत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच खेला गया। यह मैच 66 वीं वाहिनी एसएसबी और नेपाल की 27 वीं वाहिनी एपीएफ के बीच सम्पन्न हुआ।


मैच नेपाल के रूपंदेही में आयोजित किया गया था। इसमें 66 वीं वाहिनी एसएसबी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 27 वीं वाहिनी एपीएफ की टीम को 2-0 से हरा दिया।

यह आयोजन दोनों पड़ोसी देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच भरोसा, बेहतर तालमेल और सहयोग बढ़ाने में मददगार साबित हुआ। इस मौके पर दोनों बलों के वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

