एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मां लेहड़ा देवी मंदिर में मां की पूजा अर्चना के बाद मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महाराजगंज ! महाराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी शुक्रवार शाम मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

एसपी ने गर्भगृह में मां लेहड़ा देवी के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। उन्होंने प्रवेश द्वार, निकास द्वार, प्रसाद की दुकानों, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, एंबुलेंस व मेडिकल टीम को अलर्ट रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

 

एसपी ने पुलिसकर्मियों से मुस्तैदी और श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार करने को कहा। बुजुर्गों व बच्चों की मदद करने और सीसीटीवी से निगरानी पर जोर दिया। डीआईजी एस. चनप्पा और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल भी दो दिन पहले मंदिर का निरीक्षण कर चुके हैं।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *