एमएलसी चुनाव के मद्देनजर महराजगंज में 23 अक्टूबर को मतदान समाप्ति तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी- जिलाधिकारी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज!गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में मदिरा की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्ति तक जनपद की सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों, बीयर शॉप, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों तथा संबंधित थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में दुकानें बंद रहने के लिए किसी प्रकार की प्रतिपूर्ति देय नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *