आतिशबाजी की चिंगारी से धधकी प्रतिमा, आग की ऊंची लपटें उठते ही लोगों में मची भगदड़ जैसी स्थिति
दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज। जिले के नौतनवा कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा प्रतिमा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने प्रतिमा को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
प्रतिमा में आग लगते ही विसर्जन स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। विसर्जन के दौरान अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की बताई जा रही है।
इस घटना ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। विसर्जन स्थलों पर आतिशबाजी करते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


