पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर चले लाठी-डंडे, कहां थी पुलिस?

मड़ियांव में मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

मनोज कुमार त्रिपाठी 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में केशव नगर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर लाठी-डंडे चलने की घटना सामने आई है। चौकी के इतने करीब मारपीट होने से पुलिस की सतर्कता और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी पर है, तो मारपीट के दौरान पुलिस कहां थी? आखिर चौकी के इतने करीब इस तरह की घटना कैसे हो गई?

 

 

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मारपीट के कारणों और घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

अब सवाल यह है कि चौकी के इतने करीब हुई इस घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *