बालेन शाह सरकार को मेरा पूरा सहयोग – अमरेश कुमार सिंह
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू! बालेन सरकार में उद्योग मंत्री बनने से इनकार करने वाले अमरेश कुमार सिंह ने इस विषय में अपनी ओर से स्पष्टीकरण दिया है।
प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में बनी नई सरकार ने शुरुआत में उन्हें उद्योग मंत्रालय देने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय दोनों अपने पास ही रख लिए।
अमरेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्पष्टीकरण में तीन प्रमुख बातें कही हैं—
उन्होंने कहा कि मंत्रालय को लेकर असंतोष वाली खबरें पूरी तरह गलत हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि मंत्री न बनने पर भी वे सांसद के रूप में देश और जनता की सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन शाह को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।