दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज ! महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में चोरी के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पूरी खबर यहां देखें 👇👇👇👇
https://www.facebook.com/share/r/18C35jRGTa/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में चोरी की नीयत से दो संदिग्ध युवक घुसे थे। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक ग्रामीणों के हाथ लग गया, जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने गांव में चोरी करने की बात खुद कबूल की, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और फरार युवक की तलाश भी जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।