नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा 

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

भैरहवा! नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और उनके माता-पिता को लूटना आसान नहीं होगा. शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक फरमान जारी करते हुए सभी कोचिंग सेंटर्स को अगले 15 दिनों के भीतर अपना बोरिया-बिस्तर समेटने यानी पूरी तरह बंद करने का आदेश दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *