दोस्तों की पार्टी में खूनी संघर्ष, दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर किया गंभीर घायल

खाना बनाते समय हुई कहासुनी बनी जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती

दिलीप त्रिपाठी

महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में दोस्तों की पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खाना बनाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया।

 

पूरी खबर यहां देखें 👇👇👇👇

https://www.facebook.com/share/r/1DLDtmdadF/

 

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *