देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल 

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है।

इसमें तस्करी रोकना मुख्य मुद्दा है। जानकार कहते हैं कि नई सरकार का मानना है कि नेपाल सरकार के प्रमुख आय का स्रोत भंसार (कस्टम) कार्यालय ही है। इसकी कमाई से देश की आर्थिक गतिविधि को बेहतर किया जा सकता है। तस्करी के कारण नेपाल सरकार को हर साल अरबों रुपए राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। तस्करी को रोकने के लिए नेपाल पुलिस, कस्टम और नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वत्रंत पार्टी के रुपन्देही 3 के सभापति मधु आर्याल कहते हैं कि देश की आर्थिक गतिविधि को बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए तस्करी पर अंकुश लगाना प्रमुख रूप से ऐजेंडे में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर सरकार सख्त है और तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *