उमेश चन्द्र त्रिपाठी
भैरहवा ! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा स्थित अचलपुर में वाहनों की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने सोनौली सीमा होते हुए नेपाल पहुंची एक भारतीय कार की जांच के दौरान गोल्डेन डाई सहित कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद कर मामले की जांच कर रही है।
रविवार को एक प्रेस वार्ता कर डीएसपी भैरहवा कृष्न कुमार चंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका, वार्ड संख्या 8, अंचलपुर में भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल 50 एए 5270 भारतीय क्रमांक की कार से सोने की कटाई के लिए प्रयुक्त 101 “गोल्डेन डाई” आइटमों से युक्त प्लेटेड स्कॉर्पियो, पीतल की शीट का 1 रोल, संदिग्ध 28 लाल रंग की वस्तु, 1 तोला सोना, स्टिक फास्ट के 10 टुकड़े और पीतल के डाई नमूनों के 5 पैकेट बरामद कर मौके युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। बरामद समान की कीमत करीब अस्सी लाख रुपए नेपाली मुद्रा है।