पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़
दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ मार्च में हिस्सा लिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, सूरज कुमार, चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे, रोहित यादव, दिव्यांशु राय, निशान कुमार, तन्नु दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, दीपक यादव, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।







