SSB में तैनात महिला के पति का वीडियो वायरल, रोते हुए सुनाई आपबीती

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि SSB में तैनात एक महिला के पति ने मौत से पहले वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। वीडियो में वह रोते हुए अपनी पत्नी से जुड़े विवाद और मानसिक पीड़ा का जिक्र करते हुए खुद को बेहद लाचार बता रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की सत्यता के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *