उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल में शिक्षा प्रणाली को लेकर नए बदलाव सामने आए हैं। काठमांडू के मेयर बालेन शाह के फैसलों को लेकर चर्चा तेज है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्र राजनीति पर प्रतिबंध लगाने, 5 वीं तक परीक्षाएं न कराने और विदेशी नामों से चल रहे स्कूलों पर सख्ती जैसे कदम उठाए गए हैं। सरकार ने ‘ऑक्सफोर्ड’, ‘सेंट जेवियर्स’ जैसे नामों वाले स्कूलों को स्थानीय नाम अपनाने का निर्देश दिया है, ताकि राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा दिया जा सके।
इन फैसलों को शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि इन्हें लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।