पूर्व डीएसपी गोविंदा पंथी विजयी 

गोविंदा पंथी ने ही खोली थी विजिट वीजा मामले की फाइल ,अब बन गए सांसद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

काठमांडू! नेपाल पुलिस के पूर्व डीएसपी गोविंदा पंथी के लिए संसद के द्वार खुल गए हैं। गुल्मी जिले के क्षेत्र संख्या 2 से जीत हासिल करने के बाद पंथी को संसद का रास्ता मिल गया है। नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी के गोविंदा पंथी ने सीपीएन-यूएमएल के गोकर्ण बिस्ता को 496 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

पंथी को 16,878 वोट मिले जबकि बिस्ता को 16,382 वोट मिले। नेपाल पुलिस में रहते हुए उन्होंने विजिट वीजा मामले की जांच की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *