गैस संकट पर गरजे पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, बोले— “कागजों में व्यवस्था, जमीन पर किल्लत”

होम डिलीवरी के दावों पर सवाल, ब्लैक मार्केटिंग और सप्लाई सिस्टम पर उठाए गंभीर मुद्दे

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!

घरेलू गैस की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक हैं।

 

YouTube player

 

उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेश के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। “अगर सही तरीके से होम डिलीवरी लागू हो जाए, तो लोगों को एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे,” 

ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में भारी अनियमितताएं हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। “मेहनतकश लोग परेशान हैं, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों को संरक्षण मिल रहा है।” 

सप्लाई सिस्टम पर सवाल

कार्रवाई पर पक्षपात का आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन चुनिंदा गैस एजेंसियों पर ही छापेमारी कर रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई नहीं हो रही।

सरकार के दावों पर सवाल

सरकार जहां गैस की कमी से इनकार कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतें इस दावे को चुनौती दे रही हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और जनता को राहत कब मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *