मधेश में ‘पीड़ितों की मसीहा’ बनीं देवी संग्रौला, जनसमर्थन से बढ़ा प्रभाव—देशभर में चर्चा तेज

नागरिक बचाउ अभियान से उभरी मजबूत आवाज, ऋणी एसोसिएशन की केंद्रीय संयोजक देवी संग्रौला की भारत में भी गूंज

मनोज कुमार त्रिपाठी 

मधेश क्षेत्र में सामाजिक और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय देवी संग्रौला इन दिनों तेजी से सुर्खियों में हैं। पीड़ितों की मदद और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के कारण उन्हें ‘पीड़ितों की मसीहा’ के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में चल रहे नागरिक बचाउ अभियान ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।

पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 

https://www.facebook.com/share/v/18LXjoX3rG/

 

YouTube player

 

देवी संग्रौला, जो ऋणी एसोसिएशन की केंद्रीय संयोजक भी हैं, लगातार आर्थिक रूप से कमजोर और पीड़ित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनके प्रयासों से कई लोगों को राहत मिली है, जिससे जनता के बीच उनका विश्वास और समर्थन बढ़ा है।

उनकी सक्रियता और प्रभाव का दायरा अब भारत तक पहुंच चुका है, जहां उनके काम की चर्चा हो रही है। सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और आने वाले समय में उनके आंदोलन के और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *