नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने सुरक्षा एजेंसियों और भंसार (कस्टम) कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी 

सरहद पर तस्करी हुई तो नपेंगे अधिकारी 

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नवधनाढ्यों पर भी गृह मंत्रालय की नजर 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! नेपाल के नवागत गृहमंत्री व जेन-जी लीडर सुदन गुरूंग ने भारतीय सीमा से सटे नेपाल की समस्त सुरक्षा निकायों और भंसार कार्यालय (कस्टम) के अधिकारियों और कर्मचारियों को तस्करी को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सीमा पर तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लगा तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री सुदन गुरूंग काठमांडू में पुलिस, कस्टम और अन्य सुरक्षा निकायों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। 

सुदन गुरूंग गृहमंत्री नेपाल

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तस्करी की सूचना मिल रही है जिससे सरकारी राजस्व का भारी नुक्सान हो रहा है। इसे कड़ाई से रोकना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग भंसार कार्यालय के माध्यम से ही भारत से नेपाल अपना सामान कस्टम देकर ही ले आएं। इससे जहां एक तरफ सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी वहीं दूसरी तरफ अपराध में भी कमी आएगी। इतना ही नहीं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नवधनाढ्यों पर भी गृह मंत्रालय की नजर है। जिन्होंने दो नंबर का काम कर‌ अकूत संपत्ति अर्जित कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *