भन्सार में खुला भ्रष्टाचार: ‘जल्दी काम’ के झांसे में जनता से हो रही अवैध वसूली, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो

भैरहवा। भन्सार कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला अब खुलकर सामने आने लगा है। यहां दलालों द्वारा “जल्दी काम कराने” के नाम पर आम नागरिकों से 400 से 500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। बिना किसी आधिकारिक रसीद के पैसे लेकर काम जल्दी कराने का झांसा दिया जाता है।

 

YouTube player

 

पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 

https://www.facebook.com/share/v/16zwMdEwFL/

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया जाता है, ताकि लोग मजबूर होकर दलालों के पास जाएं। ये दलाल खुद को अंदरूनी संपर्क वाला बताकर लोगों को गुमराह करते हैं और अतिरिक्त पैसे की मांग करते हैं।

कई पीड़ितों ने बताया कि पैसे देने के बावजूद काम में अपेक्षित तेजी नहीं आती, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। यह स्थिति न केवल आम जनता को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

वहीं, भन्सार कार्यालय में लंबी-लंबी लाइनों से भी लोग काफी परेशान हैं। घंटों इंतजार के बावजूद काम समय पर नहीं हो पा रहा, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए लोग विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

जनता ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि भन्सार कार्यालय में सक्रिय ऐसे दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को मजबूरी में अतिरिक्त पैसे न

देने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *