CM योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट से नौतनवा में बवाल, कार्रवाई की मांग तेज

सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़का जनआक्रोश, बजरंग दल ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

मनोज कुमार त्रिपाठी 

📍 नौतनवा (महराजगंज):

जनपद महाराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में उस समय माहौल गरमा गया जब बरवा भोज निवासी एक व्यक्ति द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा की गई। पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला तूल पकड़ने लगा।

इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों, जिनमें सत्यम सोनी प्रमुख रूप से शामिल हैं, ने थानाध्यक्ष नौतनवा को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार की पोस्ट न केवल एक संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है बल्कि समाज में अशांति फैलाने का भी प्रयास है।

पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त एवं विधिक कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ruckus in Nautanwa over objectionable post against CM Yogi, demand for action intensifies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *