“नेपाली वाहनों को नहीं रोका जा रहा, हर किसी को मिल रहा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल”
मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल में इन दिनों यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि भारत में नेपाली नागरिकों और उनकी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने साफ तौर पर इन दावों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।
पंप कर्मियों के अनुसार, “हमारे यहां किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है। ना ही कभी ऐसा कोई हालात बना है कि नेपाली भाइयों को तेल देने से मना किया जाए। भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। यहां आने वाली हर गाड़ी—चाहे भारतीय हो या नेपाली—सभी को समान रूप से पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।”
पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇
https://www.facebook.com/share/v/18BvRk2tV6/
उन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से फैली इस अफवाह के कारण कुछ लोगों ने जरूरत से ज्यादा तेल का स्टॉक कर लिया, जिससे थोड़ी हलचल जरूर दिखी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। “नेपाली भाई बेझिझक हमारे पंप पर आएं, तेल भरवाएं—किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है,” कर्मियों ने भरोसा दिलाया।
कुल मिलाकर, यह साफ है कि नेपाल में फैलाई जा रही तेल न देने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं, जबकि भारत में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।