उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज!
नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा वीडियो यहां देखें 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://www.facebook.com/share/v/1GLKhLcLcF/
पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये नगद और 3 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आफताब (24 वर्ष), निवासी अम्बेडकर नगर, नौतनवां और गणेश दूबे (22 वर्ष), निवासी मरचहवा, नौतनवां के रूप में हुई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 खाली रसोई गैस सिलेंडर और 840 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए जेवरात और अन्य कीमती सामान को बेचकर मिली रकम को उन्होंने जुआ और कैसीनो में खर्च कर दिया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।