कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ ओछी भाषा का प्रयोग करना हिमंता विस्वा सरमा को शोभा नहीं देता- सुप्रिया श्रीनेत राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ हिमंता विस्वा सरमा का दिया गया बयान किसी ओछी हरकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश के सबसे बड़े दलित लीडर, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में एक नेता प्रतिपक्ष खरगे जी को पागल बुला कर हिमंता विस्वा सरमा ने ना सिर्फ अपना दिमागी दिवालियापन और बौखलाहट दिखाई बल्कि राजनीति में हर मर्यादा लांघी है

उन्होंने आगे कहा कि दलितों के लिए आप जैसे भाजपाईयों के मन में कितनी नफरत और कालिख भरी है? खरगे जी की बेटी विवाहिता हैं, एक डॉक्टर हैं। आप की हिम्मत कैसे हुई यह कहने की कि “फलाना खरगे का दामाद है क्या”? कितनी ओछी गंदी सोच है, जो एक दलित नेता के लिए इस तरह की बकवास करते हैं।

जितनी आप की उम्र नहीं है – उससे ज्यादा राजनीति का अनुभव है खरगे जी का। एक मिल मजदूर का बेटा जो अपने दम पर, अपने जज्बे और निष्ठा से ब्लॉक प्रेसिडेंट से आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

खरगे जी लगातार 9 बार विधायक चुने गए, 3 बार सांसद बने, राज्य और केंद्र दोनों में मंत्री रहे, नेता प्रतिपक्ष हैं जिन्होंने अपने परिवार को हिंसा की आग में खो दिया लेकिन अपनी लगन और मेहनत से जीवन में आगे बढ़े और नफरत के बजाय स्नेह करने वाले, उदार मन के और बड़ी सोच रखने वाले राजनेता बने।

अपने पिता की उम्र के व्यक्ति के लिए आप के शब्द -उनके कद को तो कम नहीं करता लेकिन आप की टुच्चई, छुद्रता मानसिक हालत को जरूर उजागर करता है

घमंड तो रावण का नहीं टिका था, इसीलिए आप का यही घमंड आप के पतन का कारण बनेगा। भ्रष्टाचार करने से फुर्सत मिले तो तुरंत एक अच्छे डॉक्टर को दिखा लीजिए आप की मानसिक हालत बिलकुल ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *