आगामी त्योहारों को लेकर नौतनवां में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सतर्कता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!आगामी त्योहारों के मद्देनजर कस्बा नौतनवां में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। 

उप जिलाधिकारी नौतनवां कुणाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नौतनवां अभिषेक सिंह और समस्त पुलिस बल ने पैदल मार्च कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

 

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *