आरटीआई एक्टिविस्ट अजय सिंह सैंथवार को महराजगंज जिले का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया जोरदार स्वागत 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! आज जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के अनुमोदन से सूचना के अधिकार विभाग ( RTI) के प्रदेश चेयरमैन श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा जारी सूची में महाराजगंज जनपद के अध्यक्ष पद पर युवा आरटीआई एक्टिविस्ट अजय सिंह सैंथवार को मनोनीत होने पर उनका हार्दिक स्वागत किया  गया ।

स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए 1 की सरकार में 2005 में जन सूचना का अधिकार देश के लोगों को दिया गया था जिसका व्यापक असर भ्रष्टाचार रोकने पर हुआ है। 

आज भी यह उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। अजय सिंह सैंथवार के नेतृत्व में महाराजगंज जनपद में जन सूचना अधिकार के तहत लोगों को ज्यादा सुविधा प्रदान होगी। 

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष/ संगठन/ विनोद सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर रामनारायण चौरसिया एवं नूर आलम, अनुसूचित जिलाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष चंद्रजीत भारती, जिला महासचिव अफजल अब्बासी, चिकित्सा विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ अखिल अहमद, जिला सचिव विराज वीर अभिमन्यु और अमरजीत सहानी अकरम सुलेमानी, संदीप तिवारी, जमील अहमद,गोवर्धन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *