एमएमएमयूटी के छात्र करेंगे स्वैच्छिक रक्तदान

सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की पहल

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर! मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक, बीबीए एवं बीफार्मा प्रथम वर्ष 2026 की छात्र-छात्राएं सोशल इंटर्नशिप 2026 के अंतर्गत सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का परिचय दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरुकृपा संस्थान द्वारा सामाजिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

संस्थान के तत्वावधान में पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में मानव सेवा, सामाजिक सहभागिता और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम मंगलवार 26 मई को प्रातः 10:30 बजे गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने समाज के जागरूक नागरिकों से भी इस पुनीत अभियान में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *