मनोज कुमार त्रिपाठी
सोनौली बॉर्डर। ओवरलोड ट्रकों के लगातार आवागमन से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
एस दौरान प्रहरी इन्सपेक्टर हरि डाँगी, ट्राफिक प्रहरी इन्सपेक्टर प्रतिमा कार्की, गाउँ समाज अध्यक्ष सुमन शर्मा, अर्जुन गिरी, राजु खड्का तथा डा. शान्त कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।