खेत में खरपतवार नाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय किसान की मौत

मनोज कुमार त्रिपाठी 

पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट में सोमवार दोपहर खेत में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान वीरेंद्र हरिजन (40 वर्ष) पुत्र करिया, निवासी ग्राम गायघाट, थाना पीपीगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में खेत में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *