वन महोत्सव के तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने नौतनवां स्थित दोमुहान घाट पर किया वृहद वृक्षारोपड़

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने आज नगर के दोमुहान घाट पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव के अंतर्गत चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा था।

वन महोत्सव के तहत 09 जुलाई से 12 जुलाई तक यह वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश और प्रदेश में हरियाली का वातावरण बनाए रखना है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने की यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि नौतनवां नगर पालिका सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है।

इस दौरान वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, गोविंद, अमित कुमार, कमलेश, अनिल चौधरी, सुभाष, ईश्वर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *