तस्करी की 05 बोरी यूरिया लावारिस हालत में बरामद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी/मादक पदार्थ पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बंसत सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 28.07.2026 समय 12.00 बजे मदरी प्राईमरी स्कूल के पास से 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिश बरामद किया गया, जो तस्करी कर नेपाल राष्ट्र ले जाने हेतु रखा हुआ था। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/2026 धारा 113 कस्टम अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु बरामद माल को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।

बरामद करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार,का0 पंकज सरोज

का0 सुरेन्द्र भरद्वाज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *