नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बारिश का मौसम देखते हुए कर्मचारियों को रैनकोट वितरित किया 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां! नौतनवां नगर पालिका के जलकल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बारिश के मौसम को देखते हुए अपने कर्मचारियों को रैनकोट वितरित किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि रैनकोट मिलने से सफाई कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सफाईकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि वे हर मौसम में अपने काम को पूरे निष्ठा से करते हैं।

इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल,लिपिक दीपू प्रजापति,सफाई इंस्पेक्टर गोविंद, रवि त्रिपाठी,अवधेश चौबे,प्रमोद पाठक के अलावा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *