आनंद नगर स्टेशन पर डीजी रेलवे का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा

जीआरपी थाना व्यवस्था पर भी नजर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राहुल सिंह 

महराजगंज , आनंद नगर । आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर आज प्रकाश डी. (पुलिस महानिदेशक रेलवे) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, साफ-सफाई और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने Government Railway Police (जीआरपी) थाना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाए।

महानिदेशक ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर रेलवे प्रशासन और जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *